जांच करेंगे और फिर...चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर CJI करेंगे समीक्षा, मुख्य न्यायाधीश को बाहर रखने से जुड़ी क्यूरेटिव याचिका
सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून पर 23 सितंबर के बंटे हुए फैसले को वापस लेने की अर्जी पर विचार करने को तैयार हो गया है। सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि वह जांच के बाद ही कोई निर्णय लेगी। यह अर्जी पीठ के एक जज के संभावित पक्षपात की आशंका पर आधारित है।



























































