रिहाई के बाद CJP नेताओं ने भरी हुंकार, देशभर में प्रदर्शन करने का किया ऐलान
दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने कथित चुनावी गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन देशभर में फैलाने का ऐलान किया है। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। सीजेपी नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनके इस्तीफा देने तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।



























































