ओलावृष्टि से नुकसान पर मिलेगी अतिरिक्त राहत, Uttarakhand में 3 माह के बिजली बिल स्थगित
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए राहत उपायों की घोषणा की है। इसके तहत किसानों को फसल नुकसान पर तय नियमों के बराबर अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी। साथ ही, तीन महीने के बिजली बिल टाल दिए गए हैं और केसीसी लोन भुगतान में राहत हेतु केंद्र से अनुरोध किया जाएगा।



























































