CM Yogi ने SP के PDA को बताया Parivar Development Authority, साधा तीखा निशाना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उसके PDA नारे को Parivar Development Authority करार दिया। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में परिवारवाद को बढ़ावा देने और शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने आगामी विधान परिषद चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन की अपील की।



























































