Commerce Secretary राजेश अग्रवाल का एलान, FTA के सही इस्तेमाल के लिए बना स्पेशल Cell
वाणिज्य विभाग ने भारतीय उद्यमियों को मुक्त व्यापार समझौतों का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए एफटीए यूटिलाइजेशन सेल का गठन किया है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के अनुसार यह सेल उद्योग संगठनों और राज्यों के साथ मिलकर नए बाजारों की पहचान करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य व्यापार समझौतों से मिलने वाले अवसरों को ठोस निर्यात नतीजों में बदलना है।



























































