कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी 'बॉबी' से जीत गए!
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कई विपक्षी नेताओं समेत करीब चार हजार लोगों को हिरासत में लिया गया। सत्ता द्वारा जनआंदोलनों को रोकने का यह प्रयास 1977 की याद दिलाता है, जब बाबू जगजीवन राम की सभा रोकने हेतु सरकार ने दूरदर्शन पर बॉबी फिल्म प्रसारित की थी, फिर भी जनसैलाब उमड़ा था।



























































