Mallikarjun Kharge ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर निशाना साधते हुए देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात का आरोप लगाया है। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर लोकतंत्र खत्म करने तथा ईवीएम व वोटों में कथित हेरफेर का आरोप मढ़ा। खरगे ने कहा कि चुनाव आयोग भी वोट चोरी की शिकायतों को अनसुना कर रहा है।



























































