कन्नड़ लोगों को नौकरी से दूर रखा तो एक्शन होगा, Bengaluru IT Sector को DK Shivakumar की दो टूक
कर्नाटक में नौकरियों में कन्नड़ भाषियों से भेदभाव के आरोपों पर डीके शिवकुमार ने निजी कंपनियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में कन्नड़ लोगों का हक सर्वोपरि है और जानबूझकर की गई उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी। उनका यह बयान आईटी कंपनियों में भाषा आधारित भेदभाव के वायरल वीडियो के बाद आया।



























































