Bhubaneswar में RBI के नए डेटा सेंटर का उद्घाटन, PM Modi बोले- बैंकिंग सुरक्षा जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर में आरबीआई के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल बैंकिंग से आज सरकारी लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है। पीएम ने जोर दिया कि देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था और बैंकिंग व्यवस्था को आधुनिक साइबर खतरों से सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।



























































