भारत में Data Centre क्षमता 5 गुना बढ़कर 7.5 GW पहुंचेगी, AI से मिलेगी रफ्तार
क्रिसिल रेटिंग्स के अनुसार भारत में डेटा सेंटर की क्षमता मार्च 2030 तक 5 गुना बढ़कर 7.5 गीगावाट तक पहुंच सकती है। एआई, क्लाउड सेवाओं और बढ़ते डिजिटल उपयोग के चलते अगले चार वित्त वर्षों में इस क्षेत्र में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होने का अनुमान है।



























































