Tunnel Boring Machines नहीं मिलीं तो भारत खुद बनाएगा, Piyush Goyal का सख्त संदेश
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विदेशी आपूर्ति रुकने पर भारत टनल बोरिंग मशीनें खुद विकसित करेगा। उन्होंने बताया कि भारतीय स्टार्टअप बिना दुर्लभ मृदा तत्वों के भी आधुनिक मोटरें बना रहे हैं। इसके अलावा, भारत व्यापार समझौतों में निर्यात को बढ़ावा देने के साथ कृषि जैसे संवेदनशील क्षेत्रों के हितों की पूरी सुरक्षा करेगा।



























































