उच्च स्तरीय बहस समझदार लोगों में होती है, राहुल के 'विदेशी मदद' वाले बयान पर रिजिजू का पलटवार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विदेशी समर्थन का आरोप लगाते हुए खुली बहस की चुनौती दी। इस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि राहुल भारत के दुश्मनों के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उच्च-स्तरीय बहसें समझदार और परिपक्व लोगों के बीच होती हैं।



























































