NDA से बाहर भी विकल्प खुला, अकेले चुनाव लड़ने को तैयार चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि लोजपा (रामविलास) 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन का स्वागत है, लेकिन जरूरत पड़ने पर पार्टी राज्य की सभी 403 सीटों पर अकेले भी चुनाव लड़ सकती है। चुनावी तैयारियों के तहत पार्टी वाराणसी में बड़ी रैली आयोजित करेगी।



























































