एसबीआई का नेट प्रॉफिट Q2 में 14.3% उछलकर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
भारतीय स्टेट बैंक का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा 14.3 प्रतिशत बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय में 14.7 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई, जबकि सकल एनपीए घटकर 1.39 प्रतिशत रह गया। बैंक ने कर्ज वृद्धि और ब्याज मार्जिन के अपने अनुमान को बरकरार रखा है।



























































