DDA की MPD-2047 बैठक में प्रस्ताव, Narela में 138 हेक्टेयर पर बनेगा Education Hub
डीडीए ने मास्टर प्लान फॉर दिल्ली-2047 के तहत प्रस्तावित एजुकेशन और मेडिकल हब को लेकर हितधारकों के साथ बैठकें कीं। योजना के तहत नरेला में 138 हेक्टेयर का एजुकेशन हब तथा स्वास्थ्य सेवाओं व मेडिकल टूरिज्म को सुदृढ़ करने के लिए मेडिकल हब प्रस्तावित है। इस दौरान हितधारकों ने एफएआर गणना, पार्किंग और अन्य नियमों में सुधार के लिए अपने सुझाव दिए।



























































