CM Rekha Gupta का AAP और Congress पर निशाना, कहा- राजधानी को बंधक नहीं बनने देंगे
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर सीजेपी के साथ मिलकर राजधानी में अशांति फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को बंधक नहीं बनने दिया जाएगा और शांति बिगाड़ने वालों को कड़ा जवाब मिलेगा। वहीं प्रदर्शन कर रहे सीजेपी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।



























































