Delhi में CJP Protest से पहले Dry Day: 9-10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने 9 और 10 अक्टूबर को सभी खुदरा शराब दुकानें बंद रखने का आदेश दिया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 11000 अतिरिक्त केंद्रीय बल तैनात किए जा रहे हैं, जबकि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।



























































