सोशल मीडिया पर न फैलाएं पुलिसकर्मियों की फर्जी AI तस्वीरें, Delhi Police ने दी चेतावनी
दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच डीसीपी सृष्टि पांडे ने युवाओं से पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और गैर-कानूनी कामों से बचने की अपील की। उन्होंने लोगों को एआई से बनी फर्जी खबरों से सावधान किया। साथ ही बताया कि धारा 163 लागू होने के कारण राजधानी में किसी भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं है।



























































