Delhi Police Action: केजरीवाल और ममता हिरासत में, 1000 प्रोटेस्टर्स पर भी एक्शन
दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और पिनाराई विजयन समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बिना अनुमति जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे लगभग 1000 प्रदर्शनकारियों को कनॉट प्लेस से पकड़ा। पुलिस के अनुसार यह एहतियाती कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई।



























































