दिल्ली पुलिस की मानवीय पहल: दादी के निधन की सूचना मिलते ही हिरासत में लिए गए CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को दी गई गृहनगर जाने की पेशकश
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी(कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके को महाराष्ट्र में उनकी दादी का निधन हो जाने की सूचना दी और मानवीय आधार पर उनके गृहनगर जाने के लिए हरसंभव मदद की पेशकश की। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।



























































