Jantar Mantar पर प्रदर्शन के लिए 10 दिन पहले Delhi Police से मंजूरी लेना अनिवार्य
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन या धरने के लिए कम से कम 10 दिन पहले डीसीपी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में विरोध-प्रदर्शन पर रोक है। इस बीच चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी और अन्य विपक्षी सांसदों पर केस दर्ज हुआ है।



























































