सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा गया तिहाड़? दिल्ली पुलिस ने बताई असली वजह
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की वजहें बताई हैं। पुलिस के अनुसार, जंतर-मंतर के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सोशल मीडिया पर भड़काने के कारण यह कदम उठाया गया। मामले में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।



























































