JNU से बर्खास्तगी के बाद Congress MP Bimol Akoijam पर Delhi Police का शिकंजा, पूछताछ का नोटिस
दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस सांसद और जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया है। आंतरिक समिति की जांच रिपोर्ट के बाद जेएनयू ने उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया था। अकोइजम पर 11 छात्राओं की शिकायतों के आधार पर बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।



























































