सीमापुरी हादसा: मलबे में तब्दील चार मंजिला इमारत, मौतों का आंकड़ा 4 पहुंचा, पास के क्षतिग्रस्त ढांचों को गिराएगा MCD
शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के उपायुक्त अमित कुमार ने बताया, इमारत ढहने के कारण आसपास की इमारतों को भी आंशिक नुकसान हुआ है। हम फिलहाल मलबा हटा रहे हैं और इसके बाद क्षतिग्रस्त हिस्सों को गिराएंगे। आसपास की इमारतों पर असर न पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए ढांचों को धीरे-धीरे गिराया जाएगा।



























































