Maharashtra में किसानों को ₹6,000 करोड़ की अग्रिम मदद, सवा करोड़ खातों में पहुंचेंगे ₹5,000
महाराष्ट्र सरकार ने सूखा प्रभावित 305 तालुकों के किसानों को दिवाली से पहले 5,000 रुपये की अग्रिम सहायता देने का निर्णय लिया है। लगभग सवा करोड़ किसानों के बैंक खातों में कुल 6,000 करोड़ रुपये सीधे भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सूखा राहत कार्यों पर आचार संहिता लागू नहीं होती और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।



























































