Maharashtra के 265 तालुकों में सूखा, जमीनी जायजा लेने 8 अक्टूबर को पहुंचेगी Central Team
महाराष्ट्र के 265 सूखा प्रभावित तालुकों के लिए देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर एनडीआरएफ के तहत अधिकतम मदद मांगी है। अमित शाह ने केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही हालात और नुकसान का जायजा लेने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम राज्य का दौरा करेगी।



























































