ECI और BJP के खिलाफ बोले DK Shivakumar, वोटर्स के नाम काटना देश का सबसे बड़ा अपराध
कर्नाटक के डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि बीजेपी मुख्यालय में फॉर्म 7 प्रिंट कर अल्पसंख्यकों और दलितों के एक लाख से अधिक वोट हटाने की बड़ी साजिश रची गई। उन्होंने इसे देश की सबसे बड़ी साजिश करार दिया। इससे पहले बेंगलुरु पुलिस ने जयनगर में फर्जी आवेदन जमा करने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की।



























































