मिलिट्री डेटा की सुरक्षा के लिए DRDO ने टेस्ट की QKD टेक्नोलॉजी, इंटरसेप्ट पकड़ना होगा आसान
डीआरडीओ ने ओडिशा के चांदीपुर में क्वांटम की डिस्ट्रिब्यूशन तकनीक का सफल परीक्षण किया है। यह तकनीक हथियारों के परीक्षण के दौरान संवेदनशील और रियल-टाइम डेटा को पूरी तरह सुरक्षित रखेगी। क्वांटम भौतिकी पर आधारित यह प्रणाली संचार में होने वाले किसी भी अनाधिकृत हस्तक्षेप का तुरंत पता लगाकर रक्षा डेटा को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती है।



























































