'सामान बांध लें, लंबी लड़ाई होगी': CEC के खिलाफ CJP का 10 अक्टूबर को Mega Protest का ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस को औपचारिक सूचना दी है। यह विरोध मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग में सुधार की मांग को लेकर किया जा रहा है। दास ने इसे एक लंबी लड़ाई बताते हुए लोगों से जुड़ने की अपील की।



























































