क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर
देश के 124 पूर्व नौकरशाहों ने एक खुला पत्र लिखकर चुनाव आयोग और चुनावी प्रणाली का बचाव किया है तथा वोट धांधली के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने मौजूदा व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित बताया। इसी बीच, दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे 3,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।



























































