क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? स्टारलिंक के दावों को सरकार की तरफ से खारिज किए जाने के बाद तिलमिला गए एलन मस्क
एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक को लाइसेंस मिलने में देरी पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या मुकेश अंबानी ही देश के असली बॉस हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ उद्योगपति एकाधिकार बनाए रखने के लिए स्टारलिंक को रोक रहे हैं। हालांकि, सरकार ने नियामक भेदभाव के उनके दावों को पहले ही खारिज कर दिया था।



























































