फिनलैंड में Google के 2 Data Center का निर्माण रुका, पर्यावरणीय जांच के दिए आदेश
फिनलैंड की लाइसेंसिंग और निगरानी एजेंसी ने पर्यावरणीय जांच पूरी होने तक गूगल के मुहोस और कजानी में बन रहे 2 डेटा सेंटर का काम रोकने का आदेश दिया है। इसके तहत पेड़ हटाने, खुदाई और सड़क निर्माण पर रोक लगा दी गई है। यह कदम फिनलैंड में गूगल की 15 अरब डॉलर की एआई निवेश योजना के बीच आया है।



























































