India-Bangladesh संबंधों पर हुई चर्चा, Foreign Secretary Vikram Misri से मिले Riaz Hamidullah
बांग्लादेश के निवर्तमान हाई कमिश्नर रियाज़ हमीदुल्लाह ने कार्यकाल पूरा होने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री से विदाई मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग और जनसंपर्क के महत्व पर चर्चा की। भारत ने बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई है।



























































