13 महीने सुनवाई, 22 गवाहों से पूछताछ, फिर कोर्ट ने सुनाया मुस्कान-साहिल पर फैसला, जानें मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
मेरठ जिला अदालत ने ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों को मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या कर शव को सीमेंट से भरे नीले ड्रम में छिपाने का दोषी पाया गया। अदालत ने 126 सुनवाइयों और 22 गवाहों के बाद यह फैसला दिया।



























































