Global Market में गहराया आपूर्ति संकट, Brent Crude बढ़कर 101.60 डॉलर प्रति बैरल हुआ
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है, जिससे ब्रेंट क्रूड 101.60 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिका की मैक्सिको खाड़ी में संभावित तूफान और सऊदी अरब में बढ़ते तनाव से वैश्विक आपूर्ति संकट की चिंता गहरा गई है।



























































