गुजरात में अवैध दवा कारोबार पर सर्जिकल स्ट्राइक! वडोदरा और सूरत में 4 कंपनियों पर गाज, 2 के लाइसेंस परमानेंट रद्द
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि यह कार्रवाई स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया के निर्देश और खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (एफडीसीए) के मार्गदर्शन में शुरू किए गए अभियान के तहत की गई। इसमें कहा गया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की महाराष्ट्र इकाई से मिली जानकारी के आधार पर वडोदरा जिले के करजन स्थित चामुंडा फार्मा में संयुक्त छापेमारी की गई।



























































