सऊदी अरब को Air Defence और तकनीकी मदद देगा Turkey, यमन में हमले के लिए सैनिक नहीं भेजेगा
तुर्की ने स्पष्ट किया है कि वह सऊदी अरब को हूती हमलों से बचाने के लिए एयर डिफेंस और तकनीकी सहायता देने को तैयार है, लेकिन आक्रामक कार्रवाई के लिए सैनिक नहीं भेजेगा। विदेश मंत्री हाकान फिदान ने कहा कि मक्का संयुक्त रक्षा समझौता केवल सामूहिक सुरक्षा के लिए है, किसी अन्य देश पर हमला करने के लिए नहीं।



























































