Sri Lanka में तपेदिक से जंग को ताकत देगा India, पहुंचाई 3 टन जरूरी TB दवाइयां
भारत ने श्रीलंका के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए टीबी-रोधी तीन टन जरूरी दवाइयों की खेप सौंपी है। इसके साथ ही, भारत मन्नार के डिस्ट्रिक्ट जनरल हॉस्पिटल में एक नई दो-मंजिला इमरजेंसी यूनिट के निर्माण के लिए 600 मिलियन श्रीलंकाई रुपये की आर्थिक मदद भी प्रदान कर रहा है।



























































