Silchar Municipal Corporation चुनाव में BJP गठबंधन को प्रचंड बहुमत, 34 सीटें जीतीं
असम के सिलचर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में बीजेपी नीत एनडीए ने 42 में से 34 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की। बैलेट पेपर से हुए इस चुनाव में कांग्रेस केवल दो सीटें ही जीत सकी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न पर जनता का भरोसा बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।



























































