IDBI Bank की 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी Fairfax को बेचने की मिली मंजूरी
केंद्र सरकार ने आईडीबीआई बैंक की 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी फेयरफैक्स फाइनेंशियल की सहायक कंपनी को 52,878.08 करोड़ रुपये में बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे में सरकार और एलआईसी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगी, जिसके बाद दोनों के पास 34 प्रतिशत हिस्सेदारी बचेगी। यह भारत के वित्तीय क्षेत्र में सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश होगा।



























































