Pakistan को IMF देगा 1.21 Billion Dollar, दोनों व्यवस्थाओं से कुल मदद 5.7 अरब डॉलर होगी
आईएमएफ ने पाकिस्तान को लगभग 1.21 अरब डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग जारी करने के लिए स्टाफ-स्तरीय समझौता किया है, जिसे बोर्ड की मंजूरी मिलना बाकी है। हालांकि, वैश्विक संस्था ने आगाह किया है कि भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा की ऊंची कीमतें अब भी आर्थिक सुधार के लिए बड़ा खतरा हैं, इसलिए सख्त वित्तीय अनुशासन और कर सुधार जरूरी हैं।



























































