भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल? Marco Rubio ने दिया बड़ा अपडेट
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के बाद कहा कि भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के बेहद करीब हैं। उन्होंने भारत को रिफाइनिंग महाशक्ति बताते हुए वेनेजुएला के तेल को रिफाइन करने में उसकी क्षमता की सराहना की। साथ ही, रूबियो ने भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने के फैसले का भी समर्थन किया।



























































