राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी सांसद राजघाट से निकले, कल फिर से विरोध प्रदर्शन की तैयारी!
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य विपक्षी नेताओं ने राजघाट पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। विपक्षी दलों ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग दोहराते हुए राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने की तैयारी की है।



























































