पीड़ित और अपराधी में फ़र्क नहीं कर पा रहे? संयुक्त राष्ट्र में इस्लामिक ग्रुप IOC को भारत से अच्छे से समझा दिया
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ढांचे पर की गई कार्रवाई पर टिप्पणी को लेकर ओआईसी को कड़ी फटकार लगाई। भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि संगठन पीड़ित और अपराधी में फर्क करने में नाकाम रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को सीमा पार आतंकवाद से अपने लोगों की रक्षा का पूरा अधिकार है।



























































