Riyadh Airport पर मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत, भारत ने कहा- आम लोगों को निशाना बनाना बंद हो
सऊदी अरब की राजधानी रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक घायल हो गए। इस हमले के लिए यमन के हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए सऊदी अरब के प्रति समर्थन जताया।



























































