Indigo की फ्लाइट में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान की हैदराबाद में सुरक्षित लैंडिंग
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक से आग और धुआं निकलने के बाद उसे हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया। केबिन क्रू ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो सकी। इस घटना में सभी यात्री व चालक दल सुरक्षित हैं और यात्रियों के लिए दूसरे विमान का इंतजाम किया गया।



























































