Flydubai केस के बाद Israeli Envoy ने चेताया, आ सकती है आतंकी हमलों की नई लहर
भारत में इज़राइल के राजदूत रूवेन अज़ार ने कट्टरपंथी इस्लामी आतंकी हमलों की नई लहर की चेतावनी देते हुए दोनों देशों को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने बताया कि हमास भारत के पड़ोसी देशों में आतंकी संगठनों को प्रेरित कर रहा है और आतंकी तेज़ी से अपनी क्षमताएँ बढ़ा रहे हैं। उन्होंने लोकतांत्रिक देशों से इस खतरे से निपटने का आह्वान किया।



























































