वकील Nilesh Ojha ने CBI को सौंपे पेन ड्राइव और वीडियो, Disha Salian जांच में नया मोड़
दिशा सालियान के वकील नीलेश ओझा ने सीबीआई को नए डिजिटल सबूत सौंपते हुए एक बड़ी साजिश का दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिशा की मौत, सुशांत सिंह राजपूत केस और आर्यन खान ड्रग मामला आपस में जुड़े हैं। उनके मुताबिक प्रभावशाली लोगों को बचाने और जांच भटकाने के लिए सरकारी तंत्र का सुनियोजित दुरुपयोग किया गया।



























































