Maharashtra के 305 तालुकाओं में सूखा घोषित, किसानों को मिलेगा 5000 रुपये Diwali Bonus
महाराष्ट्र सरकार ने 305 तालुकाओं में सूखा घोषित करते हुए किसानों के लिए 5,000 रुपये के दिवाली बोनस की घोषणा की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह राहत राशि त्योहार से पहले किसानों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। इसके अलावा, गिरते जलस्तर के कारण पेयजल टैंकरों की संख्या बढ़ाई जा रही है और उनकी GPS ट्रैकिंग होगी।



























































