CJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर Mamata Banerjee बोलीं, यह पूरी पीढ़ी को डराना है
ममता बनर्जी ने कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए इसे युवा पीढ़ी को डराने की कोशिश बताया। उन्होंने नागरिकों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की। उधर दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर अनधिकृत प्रवेश के आरोप में CJP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेजा है।



























































